रायपुर- भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले गुरुवार को दोनों टीमें रायपुर पहुंच गईं। रायपुर एयरपोर्ट से भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से सीधे उनके होटलों तक ले जाया गया।

न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरी है, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकी है। खिलाड़ियों के आगमन को देखने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एयरपोर्ट और होटल परिसरों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आज शाम होगा अभ्यास सत्र
मैच से पहले आज शाम 5 बजे दोनों टीमें स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। इस दौरान बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डिंग यूनिट अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। प्रशासन और आयोजन समिति स्टेडियम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया जीत की मंशा के साथ मैदान में उतरेगी। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबला शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू होगा। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version