मुंबई। बाबा आमटे की पोती और आनंदवन के महारोगी सेवा समिति की सीईओ डॉक्टर शीतल आमटे ने आत्महत्या कर ली है. अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन कुछ लोगों का कहना हा कि पारिवारिक मसले पर शीतल आमटे ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वरोरा के उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने पर डाक्टरों ने शीतला आमटे को मृत घोषित कर दिया. शीतल ने जहरीले इंजे्क्शन का इस्तेमाल करके जान दे दी है. डॉक्टर शीतल आमटे को जनवरी 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर 2016 के रूप में चुना गया था.
