मुंबई, फिल्म धुरंधर के फेमस एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्हें मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है। उन पर उन्हीं की नौकरानी से 10 तक रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। धुरंधर में रहमान डकैत के रसोइए ‘अखलाक’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता नदीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नदीम पर उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने पिछले 10 सालों तक बार-बार बलात्कार और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

नदीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाइम्स टाऊ के अनुसार, पीड़ित महिला ने मालवणी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह नदीम खान के घर पर घरेलू कामकाज करती थी और साल 2015 से ही नदीम ने उसे शादी का झांसा दिया हुआ था। उसका भरोसा जीतकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वह बार-बार महिला के साथ अत्याचार और बलात्कार करता रहा। अब पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय तक डर के कारण चुप रही, उसे उम्मीद थी कि नदीम अपना वादा निभाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिससे महिला का मानसिक उत्पीड़न बढ़ने लगा, तब उसने हिम्मत जुटाकर कानून का सहारा लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि कथित शारीरिक संबंध पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर बने थे, जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, और पीड़िता भी उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने जीरो FIR के तहत मामला मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या नदीम ने इसी तरह किसी अन्य महिला को भी अपना शिकार बनाया है। पुलिस इस मामले में नदीम के पुराने रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version