नई दिल्ली: ऑटो में बिठाकर एक गैंग ने दिनदहाड़े एक शख्स से 38 हजार कैश और डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लूट लिए। गर्दन दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कार्ड का पिन भी पूछ लिया। अक्षरधाम फ्लाईओवर पर चलते ऑटो से धक्का देकर फेंका। पीड़ित ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे गाड़ी वाले मदद के लिए आगे आए। दो बदमाश चलते ऑटो से कूदकर भाग गए।

पब्लिक ने आरोपी ड्राइवर को दबोचा

पब्लिक ने ड्राइवर को दबोच लिया। इसकी पहचान शिनाख्त न्यू सीलमपुर निवासी इम्तियाज (39) के तौर पर हुई। फरार बदमाशों ने पीड़ित के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए। कंछीड़ सिंह (58) परिवार समेत यूपी के बुलंदशहर में रहते हैं। वह अंबाला में कपड़े सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अंबाला से बस में सवार होकर कश्मीरी गेट पर उतर गए। यहां से आनंद विहार बस अड्डे के लिए ऑटो हायर किया। ऑटो वाला कश्मीरी गेट से सराय काले खां की तरफ से ले गया।

ऑटो में की मारपीट

सराय काले खां फ्लाईओवर पर ड्राइवर ने अपनी पहचान का बताते हुए दो लड़कों को बिठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद करीब 4:50 बजे पीछे बैठे लड़कों ने मारपीट कर उनका पर्स छीन लिया। पीड़ित से डेबिट कार्ड का पिन पूछने लगा, जो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन को बुरी तरह से दबा दिया। वह घबरा गए और बदमाशों को पिन बता दिया। अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास उन्हें चलते हुए ऑटो से उनके अन्य सामान समेत नीचे फेंक दिया। पीड़ित चिल्लाए तो वहां से गुजर रहे गाड़ी वाले ऑटो रुकवाने में जुट गए। इससे घबराकर पीछे बैठे दो बदमाश चलते ऑटो से कूदकर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की तरफ भागने में सफल रहे।

ड्राइवर की पब्लिक ने की पिटाई

पब्लिक ने ऑटो रुकवाया और ड्राइवर को काबू कर लिया, जिसकी पब्लिक ने पिटाई कर दी। पुलिस को कॉल कर बुलाया गया। कुछ समय बाद पीड़ित के फोन पर एटीएम से 33 हजार कैश निकलने का मेसेज आया। ईस्ट जिले के पांडव नगर थाना पुलिस ने मारपीट कर लूटने की धारा 309 (4) के तहत मुकदमा दर्जकर ड्राइवर इम्तियाज को अरेस्ट कर लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version