अमेरिका की 15 साल की बेला ने जब अपने 12 साल के बॉयफ्रेंड से गर्भवती होने की बात बताई, तो उसके माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. अब इस छोटी सी उम्र में यह जोड़ा एक बेटे का माता-पिता बन गया है, जिसे देख लोग हैरान हैं.

दुनियाभर से कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. अमेरिका के अर्कांसस से एक ऐसी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां स्कूल जाने की उम्र में दो बच्चे माता-पिता बन गए हैं. बेला नाम की यह लड़की जहां 15 साल की है, तो उसका बॉयफ्रेंड हंटर मात्र 13 साल का ही है. इन दोनों की हैरान कर देने वाली लवस्टोरी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जब बेला गर्भवती हुई थी, तब हंटर की उम्र सिर्फ 12 साल थी. पहली बार जब दोनों के परिवार वालों को इस बारे में पता चला तो वो भी चौंक गए. बेला के मां-बाप जहां सपोर्टिव थे, तो लड़के के मां-बाप लड़की को अबॉर्शन कराने का सलाह दे रहे थे. लेकिन बेला ने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया. यह पूरा मामला तब सामने आया जब टीएलसी (TLC) के मशहूर शो ‘अनएक्सपेक्टेड’ का नया प्रोमो रिलीज हुआ.

इस शो में उन लड़के-लड़कियों की कहानी दिखाई जाती है, जो बहुत कम उम्र में माता-पिता बन जाते हैं. बेला और हंटर ने पिछले साल मार्च में अपने बेटे ‘वेस्ली’ का स्वागत किया. उस समय बेला 14 साल की थी और हंटर सिर्फ 12 साल का था. जैसे ही यह जानकारी लोगों के सामने आई, सबके होश उड़ गए. सोशल मीडिया पर लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या 12-13 साल की उम्र में कोई पिता बन सकता है? एक यूजर ने लिखा, “यह सुनकर मेरा दिमाग सुन्न हो गया है कि बच्चा पैदा करने वाला खुद एक बच्चा है.” बेला की मां फालन के लिए यह सब किसी बुरे सपने जैसा था. उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी का पता चला, तो वे पूरी तरह टूट गई थीं. वे समझ नहीं पा रही थीं कि इतनी छोटी उम्र में यह सब कैसे हो गया. बेला के माता-पिता ने शुरुआत में बहुत गुस्सा किया, लेकिन बाद में अपनी बेटी और पोते का साथ देने का फैसला किया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version