इंडियन आइडल 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं. आदित्य और श्वेता ने एकदम सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया है. एक मंदिर में दोनों शादी करने वाले हैं. जिसमें सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे. महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन्स और पैनडेमिक को देखते हुए आदित्य अपनी शादी बहुत शाही तरीके से नहीं कर रहे हैं. इसके बाद 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी.जिसमें कई नामी फिल्मी सितारों के आने की उम्मीद की जा रही है. बता दें इससे पहले आदित्य ने श्वेता के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को बड़े प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है दोनों की ये तस्वीर उनकी तिलक सेरेमनी के दौरान की लग रहा है. आदित्य की इस तस्वीर में नेहा ने कमेंट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है- खूबसूरत.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version