रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 1 दिसम्बर से प्रारम्भ हुये कलम रख-मशाल उठा तीन चरणों के आंदोलन के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के खुला समर्थन देने का ऐलान पर रायपुर जिले के प्रदर्शन में पेंशनरों ने भाग लेकर माँगो के समर्थन में प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ रायपुर जिला के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव और फेडरेशन से सम्बद्ध क्रमश: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष ए एन शुक्ला, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान तथा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मिश्रा के आव्हान पर पूरे प्रदेश के पेंशनर कर्मचारी अधिकारी आंदोलन के साथ दिल की गहराई से जुड़ गए हैं और राज्य सरकार से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रस्तुत 14 सूत्रीय माँगों को तत्काल पूरा करने का मांग किया है। जारी विज्ञप्ति में शरद अग्रवाल ने बताया है जीवन भर प्रदेश के विकास में योगदान करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के जायज क्लेम को रोक कर रखना अनुचित है, सरकार को 20 वर्षो से लंबित पेंशनरी आर्थिक दायित्व का बंटवारा और भोपाल स्थित सेन्ट्रल प्रोसेसिंग सेल की स्थापना रायपुर छत्तीसगढ़ में करके प्रदेश के 1 लाख से अधिक पेंशनर और परिवार पेंशनरों को मध्यप्रदेश के आर्थिक गुलामी से आजाद करने की मांग की है साथ ही छटवें वेतनमान का 32माह का और सातवें वेतनमान का 27 माह के एरियर भुगतान के आदेश जारी करने की मांग की है।

आज के प्रदर्शन में रायपुर जिले में हर स्तर पर पेंशनर लोगो ने भाग लिया। कुछ स्थानों पर परिवार पेंशनरों ने भी प्रदर्शन में हिस्सेदारी निभाई है। आज रायपुर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन में वीरेंद्र नामदेव, एएन शुक्ला, जेपी मिश्रा, सीएल दुबे, लोचन पाण्डे, उर्मिला शुक्ला, एसके चिलमवार, बीके सिन्हा, कलावती पाण्डे, सीएल चन्द्रवंशी, नागेन्द्र बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version