रायगढ़। खुद को खत्म करने ठान छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सहायक अभिनेत्री एवं लोक कलाकार ने आत्मदाह की कोशिश की है। आपको बता दें कि यह अभिनेत्री रायगढ़ शहर की रहने वाली है जो आज अपने आपको आग के हवाले कर दिया, लेकिन आसपास लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया। युवती का नाम पुष्पा बेहरा है और वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सहायक कलाकार के रुप में काम करती है। बताया जाता है कि पुष्पा बेहरा मूलत: लैलूंगा की रहने वाली है और पारिवारिक विवाद की वजह से पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ शहर के चक्रधऱ नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। बहरहाल आत्मदाह के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। बताया जा रहा पारिवारिक विवाद की वजह से युवती ने आत्मदाह की कोशिश की है। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version