महासमुंद-  छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मशहूर यूट्यूबर और सर्प मित्र आकाश जाधव सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के अनुसार 7 जनवरी को कोमाखान पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने टेमरी चेक पोस्ट के पास एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका। जांच के दौरान एम्बुलेंस के भीतर बनाए गए गुप्त चैंबर से करीब 5 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से सागर बाघ, सुनील दाभाड़े और संजू अहीरे को गिरफ्तार किया गया था।

मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क को उजागर करते हुए 9 अन्य आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में परिवहनकर्ता आदिल पाखरे, गांजा मंगवाने वाले रामदास चंदू सोनवाने, कुनाल सोनवाने, प्रतीक सोनवाने और गांजा सप्लायर रंजन दुर्गा (सभी पुणे, महाराष्ट्र निवासी) शामिल हैं।

यूट्यूबर आकाश जाधव निकला मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड आकाश जाधव है, जो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर का निवासी है। आकाश एक जाना-माना यूट्यूबर और सर्प मित्र है, जिसके इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा और यूट्यूब पर करीब 56 लाख फॉलोअर्स हैं। पुलिस के मुताबिक आकाश बीते एक साल में अलग-अलग माध्यमों से कम से कम 6 बार गांजा ट्रांसपोर्ट कर चुका है और वह पुणे के एक मामले में पिछले 6 महीने से फरार था। अब पुलिस उसकी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है

पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को गोपनीय रूप से दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version