बड़े दिनों के बाद जोरा मुक्तिधाम उन्नयन की सौगात जोरा क्षेत्र की जनता जनार्दन को आखिरकार मिल ही गई है। इसी कड़ी में 60 लाख रुपयों की बड़ी धनराशि से जोरा मुक्तिधाम को एक आदर्श मुक्तिधाम बनाया जाएगा जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम अनुज शर्मा क्षेत्रीय विधायक, मीनल चौबे महापौर और रेणु जयंत साहू पार्षद के करकमलों से कर दिया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दीपक जायसवाल पार्षद एवं एम आई सी मेंबर तथा गोपेश साहू अध्यक्ष, जोन क्रमांक 09 विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंशुल शर्मा संबंधित जोन कमिश्नर मोवा और उनकी सशक्त टीम की संपूर्ण कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। इसी श्रृंखला में दूसरा कार्यक्रम साईं नगर जोरा में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन वाला संपन्न हुआ जिसमें श्री साईं दर्शन आवासीय समिति, साईं नगर के सभी पदाधिकारी छगनलाल साहू उपाध्यक्ष तथा प्रभारी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, रंजीत मोदी सह सचिव, वरुणेंद्र यादव कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्यों में सुरेश सोनी, कल्याण किंडो, पूर्व अध्यक्ष क्रमशः डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अमित सिंह और बड़ी संख्या में साईं नगर के पुरुषों और महिलाओं की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
