ईशान किशन के तूफानी शतक के बाद अर्शदीप सिंह के पंजे से भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती. टीम इंडिया का यह वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मुकाबला था और टीम के प्रदर्शन से फैंस जरूर खुश होंगे, क्योंकि मैच में भारत ने अपने दबदबे को दिखाया. ईशान की विस्फोटक पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 272 का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 225 पर ऑल-आउट हुए. फिन एलन मेहमान टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जब कर फिन खेलते रहे, तब तक रन रेच में न्यूजीलैंड का रन रेट जरूरी रन रेट से अधिक रहा, लेकिन एक बार जब अक्षर ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और पवेलियन भेजा, न्यूजीलैंड का रन रेट पटरी से उतर गया. भारत के लिए अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन देते हुए 5 विकेट झटके, जबकि अक्षर ने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 3 विकेट निकाले.

रिंकू सिंह आखिरी ओवर फेंकने आए थे और उनके खाते में आखिरी सफलता आई. दो गेंद रहते न्यूजीलैंड 225 पर ऑल-आउट हुई. ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद अर्शदीप सिंह के पंजा और अक्षर के तीन विकेटों से भारत ने यह मैच 46 रनों से मैच अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही भारत ने 4-1 से सीरीज जीती और टीम इंडिया जीत के साथ वर्ल्ड कप में जाएगी.  भारत का शानदार प्रदर्शन रहा आज. सभी फील्ड में बेहतर किया. एक बार फिन एलन का विकेट लिया और न्यूजीलैंड के विकेट गिरते गए. पाटा पिच पर भी भारत जीतने में सफल रहा. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version