यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ब्राम्हणतारा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते देवर भाभी ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक सुनीता का प्रेम प्रसंग अपने देवर राम मिलन के साथ चल रहा था. इसी बीच परिजनों ने मृतक देवर राम मिलन की शादी तय कर दी थी. उसकी शादी अगले साल 7 मई 2021 को होने थी. इसी को लेकर दोनों ने बीती रात साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह लोगों ने दोनों को लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की.फॉरेंसिक टीम से भी मौका मुआयना कराकर साक्ष्य एकत्रित कराया गया. मृतक युवक के बड़े भाई और सुनीता के पति हरिओम ने पुलिस को बताया कि उसके एक तीन साल का बेटा और तीन माह की बेटी है. छोटे भाई और पत्नी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
Previous Articleआबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही
Next Article 8 अधिकारी बने आईपीएस अफसर, सरकार ने दिया प्रमोशन
