Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दरअसल, एक 52 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है।

घर के अंदर मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के धर्मपुर उपमंडल के गांव भेड़ी की है। मृतक की पहचान गांव भेड़ी-एक निवासी 52 वर्षीय भीखम राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भीखम राम के घर गुरूवार रात को झगड़े की आवाजें सुनी गई थीं। अगले दिन सुबह भीखम राम का शव घर के भीतर मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच में जुट गई।

जमीन विवाद बना खूनी खेल

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर जांच की गई तो सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर भीखम राम के साथ उसकी पत्नी शकुंतला देवी और बेटे प्रवीण ने मारपीट की थी। गंभीर चोटें लगने के कारण भीखम राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर भीखम राम के साथ मारपीट की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version