बेंगलुरु : कर्नाटक में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया है। अब उसने आरोप लगाया है कि वह हिंदू थी और उसका बॉयफ्रेंड मुसलमान। उसने प्लान बनाकर उसे प्यार के जाल में फंसाया। उसे यकीन दिलाया कि वह उसके साथ शादी करेगा, वह शादी के बाद अपने हिंदू धर्म का पालन कर सकती है, वह उसे कभी फोर्स नहीं करेगा। हालांकि शादी के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। उसे धमकाया गया। उसके साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया। उसका नाम तक बदलवा दिया गया। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसका असली नाम रीता था। अभी उसका नाम सादिया तबस्सुम है। उसने आरोप लगाया कि वह बेंगलुरु के डीजे हल्ली निवासी परवेज से प्यार करती थी। परवेज ने उसे बरगलाया, धमकाया और दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसके बाद निकाह किया।

कॉलेज में पढ़ने के दौरान हुई दोस्ती

जीवनहल्ली की निवासी रीता ने बताया कि उनकी मुलाकात परवेज से 2015 में हुई थी। दोनों एक प्राइवेट कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उस समय रीता पीयूसी की पढ़ाई कर रही थीं। जबकि परवेज उससे बड़ी क्लास में था। परवेज उसके आगे-पीछे घूमता था। पहले उसके साथ दोस्ती की फिर अच्छा बनकर उसे प्रपोज किया।

2019 को हुई शादी

महिला का आरोप है कि परवेज ने उसे यकीन दिलाया कि वह जैसी है, उसे अच्छी लगती है, वह उससे सच्चा प्यार करता है। महिला का आरोप है कि परवेज ने उससे कहा कि वह उसका जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराएगा। आखिरकार दोनों के बीच प्यार हो गया। रीता ने बताया कि शुरुआत में, धार्मिक मतभेदों के कारण परवेज से शादी करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, परवेज ने रीता के परिवार को शादी के लिए मना लिया। दोनों ने 15 दिसंबर 2019 को शादी कर ली। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version