रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के राज्यमंत्री राघवेन्द्र वर्मा का 1 दिसंबर की रात निधन हो गया। वे भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती थे जहां कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कुर्मी समाज के स्वजाति बंधुगण स्तब्ध है। उनका अंतिम संस्कार नगर पंचायत उतई के स्थानीय मुक्तिधाम किया जाएगा। कुर्मी समाज के पदाधिकारियों एवं स्वजाति बंधुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है तथा उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। आपको बता दें कि स्वर्गीय श्री राघवेन्द्र वर्मा का कार्यकाल के दौरान अनेक सामाजिक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
