बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें एक साथ काम करते-करते प्यार हो गया. फिर उन्होंने शादी भी कर ली. ऐसा ही कुछ विजय वेदरकोंडा और रश्मिका मंदाना के साथ भी हुआ. दरअसल ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी इनकी केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद करते हैं.

दोनों पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया कि विजय और रश्मिका 2 फरवरा को उदयपुर के एक पैलेस में सात फेरे लेंगे, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. इसी बीच कपल की लव स्टोरी को जानने के लिए भी फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं.

विजय और रश्मिका ने रिश्ते को नहीं किया ऑफिशियल

 चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कब और कैसे विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी शुरू हुई थी. विजय और रश्मिका की लव लाइफ काफी लंबे समय से चर्चा में है. हालांकि, दोनों ने काफी वक्त तक अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा था. यहां तक की अभी भी इस कपल ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका और विजय की लव स्टोरी 2018 में शुरू हुई थी. इस दौरान दोनों ने एक साथ फिल्म गीता गोविंदम में काम किया था. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी.रिपोर्ट के अनुसार 2017 में रश्मिका की रक्षित शेट्टी के संग सगाई टूटी थी.

उसके एक महीने बाद ही एक्ट्रेस को गीता गोविंदम का ऑफर मिला. इसी दौरान पहली बार विजय और रश्मिका मिले. रिपोर्ट के अनुसार ये उनका पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट था और इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी हुई. वहीं, 2018 में ये फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.

रश्मिका की रील और रियल लाइफ दोनों जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. इनके रिलेशनशिप की खबरें आग की तरह तब फैलीं जब 2022 में रश्मिका और विजय एक साथ वेकेशन पर गए. इसके बाद से ही दोनों की पब्लिक अपीयरेंस भी साथ में बढ़ने लगी.

हाल ही में कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि 3 अक्तूबर 2025 को रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है, जिसमें सिर्फ कपल के परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. उसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version