ओडिशा: जिला मुख्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर परमानंदपुर स्थित रेड क्रॉस स्कूल फॉर द ब्लाइंड, डेफ एंड म्यूट (मूक-बधिर विद्यालय) के भीतर से जो चीखें निकल रही हैं, वो सुनाई तो नहीं देतीं, लेकिन उनका दर्द रूह को कंपा देने वाला है.

जिन बच्चों की जुबान नहीं है, उन्होंने अपने हाथों से लिखे नोट्स और संकेतों के जरिए वो कड़वा सच बयां किया है, जिसे पढ़कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. यह कोई साधारण शिकायत नहीं, बल्कि उस ‘शारीरिक और मानसिक नरक’ की कहानी है, जिसे ये मासूम लंबे समय से झेल रहे हैं. 

इस सनसनीखेज खुलासे में सबसे भयावह भूमिका स्कूल के पुरुष वार्डन संध्या दर्शन महापात्रा की बताई जा रही है. कैमरे की नजर और लिखित शिकायतों के मुताबिक, वार्डन नाबालिग लड़कियों को गलत नीयत से छूता था. विरोध करने पर मासूम बच्चियों को बेरहमी से घसीटा जाता था. नाबालिग लड़कों ने खुलासा किया है कि अगर कोई भी इस दरिंदगी के खिलाफ बोलने की कोशिश करता, तो उसे भयानक मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जाती थीं.

हैरानी की बात यह है कि यह ‘यातना केंद्र’ जिला कलेक्टर कार्यालय से मात्र 5 किलोमीटर के दायरे में है. एक तरफ राज्य न्याय और समानता की बात करता है, तो दूसरी तरफ रक्षक ही भक्षक बनकर मासूमों का शिकार कर रहा था. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे खामोश वातावरण में इन बच्चों की चीखें दबकर रह गईं.

मामले के तूल पकड़ते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिला बाल संरक्षण अधिकारी शैलेंदु महापात्रा ने पुष्टि की है कि स्थिति बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा,  “ADM (जनरल) की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई गई है. प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है और जैसे ही रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी, दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो मिसाल बनेगी.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version