नई दिल्ली. कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ का भव्य आगाज बीते रविवार, 1 फरवरी को हुआ और पहले ही एपिसोड ने दर्शकों को जबरदस्त रोमांच से भर दिया. 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस अनोखे फॉर्मेट वाले शो में पहले दिन ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां रणनीति, ताकत और टीमवर्क की असली परीक्षा हुई.

शो के पहले एपिसोड में 10 कंटेस्टेंट्स को कप्तान चुना गया. रजत दलाल, मिस्टर फैजू, प्रिंस नरुला, मोनालिसा, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, कृष्णा श्रॉफ, करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया कप्तान बने. सभी कप्तानों को अपनी-अपनी टीम बनाने का मौका मिला और हर कप्तान ने 5-5 सदस्यों की टीम चुनी. इसके बाद टीमों को रेड और ब्लू कार्ड दिए गए, जिसमें ब्लू कार्ड वाली टीम को यह खास पावर मिली कि वह अपनी पसंद की विरोधी टीम चुन सकती है.

पहले दिन ही हुई कांटे की टक्कर

पहले दिन ही कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिले. रजत दलाल की टीम का सामना मिस्टर फैजू की टीम से हुआ, वहीं प्रिंस नरुला और मोनालिसा की टीमें आमने-सामने रहीं. शिव ठाकरे ने रिद्धि डोगरा की टीम को चुनौती दी, जबकि निक्की तंबोली और कृष्णा श्रॉफ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. इसके अलावा करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया की टीमें भी एक-दूसरे से भिड़ीं, जिसने शो में जबरदस्त ड्रामा और उत्साह भर दिया.

हिमेश रेशमिया ने दिया सरप्राइज

शो में ग्लैमर और सरप्राइज का तड़का लगाने पहुंचे म्यूजिक आइकॉन हिमेश रेशमिया. उनकी एंट्री ने माहौल को और भी खास बना दिया. हिमेश ने मंच पर गाना गाया और जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म हुई, मुकाबलों की शुरुआत हो गई. उनके इस ट्विस्ट ने शो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया.

पहले दिन बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

टास्क के बाद पांच टीमें विजेता बनकर उभरीं. शिव ठाकरे, प्रिंस नरुला, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ और मिस्टर फैजू की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए. हालांकि जीत के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आई. विजेता कप्तानों को हारने वाली पांच टीमों में से किसी एक सदस्य को शो से बाहर करने का फैसला लेना था. आपसी सहमति के बाद सभी ने कंटेस्टेंट वंशज सिंह को एलिमिनेट करने का निर्णय लिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version