Bihar Crime News : बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर घर से बुलाकर ले गए दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छौराहा पोखरा के पास की है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय राकेश सिंह के पुत्र रितिक राज के रुप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को उसके कुछ दोस्त बर्थडे पार्टी का बहाना देकर घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हीं दोस्तों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद रितिक ने मौके पर ही दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि रितिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजन  गहरे सदमे में हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version