बिलासपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ.आदिले को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इस तरह से उन्हें एक बड़ी राहत मिल गई है। आपको बता दें कि कांकेर की रहने वाली युवती ने डॉ आदिले पर परमानेंट नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की सिंगल बेंच ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ आदिले को जमानत दी है।
