सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्टील मेल्टिंग शॉप–3 के डिस्पैच प्रवेश द्वार के समीप विकसित हरित उद्यान ‘ब्लूम वाटिका’ का उद्घाटन 30 जनवरी 2026 को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता द्वारा किया गया।

यह हरित उद्यान मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (स्टील मेल्टिंग शॉप–3) श्री टी. बैठा एवं महाप्रबंधक (स्टील मेल्टिंग शॉप–3) श्री डी. विजिथ के नेतृत्व में टीम द्वारा सुनियोजित प्रयासों से विकसित किया गया है, जिसमें पूर्व में अनुपयोगी, अव्यवस्थित तथा स्क्रैप एवं मलबे से भरे क्षेत्र को पर्यावरण-अनुकूल, उपयोगी और सौंदर्यपूर्ण हरित स्थल में रूपांतरित किया गया।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (स्टील मेल्टिंग शॉप–3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री एस. के. मिश्रा, श्री पी. सतपथी, श्री पी. के. अग्रवाल, श्री मनीष स्वर्णकार, श्री अजित नारायण, श्री अतुल बेंडाले, श्री एच. बी. मलिक, श्री डी. के. वार्ष्णेय, श्री यू. एस. परघनिया, श्री संजीव सोनी, श्री युवराज ठवरे, श्री रजत सरकार, श्री कमल, श्री सौरभ, श्री हितेश, श्री लोकेश, विभिन्न सहयोगी ठेका प्रभारीगण तथा स्टील मेल्टिंग शॉप–3 के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता ने स्टील मेल्टिंग शॉप–3 की टीम को सतत सुधार, पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल कार्यस्थल के सौंदर्यीकरण में सहायक होती हैं, बल्कि कर्मचारियों में स्वामित्व की भावना, अनुशासन और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी सुदृढ़ करती हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ‘ब्लूम वाटिका’ का विकास भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा स्वयं विकसित ग्रीन टाइल्स के उपयोग से किया गया है, जो पर्यावरण-अनुकूल निर्माण की दिशा में संयंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह हरित उद्यान अब संयंत्र परिसर में स्वच्छता, हरित वातावरण और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version