आरोपी की दरिंदगी की कहानी बया करती एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है। रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी द्वारा बच्ची के शव के साथ भी बलात्कार किये जाने का खुलासा हुआ है। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 नवम्बर की शाम लापता हुई आठ वर्षीय बालिका का शव वृन्दावन में छटीकरा रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के पास सुनरख गांव के जंगल में 27 नवम्बर की सुबह मिला था। इस मामले में पुलिस ने वहां अक्सर घूमते देखे गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और बच्ची के परिजनों ने भी उस पर शक जताया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के यौनांग में सामान्य से ज्यादा चोटें हैं और बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है इसलिए इसका साइको टेस्ट कराया जाएगा। इस मामले में मंगलवार को बालिका के परिजन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं और जब तक अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। पीडि़त परिवार के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता कर रहे हैं और पकड़े गए आरोपी की गतिविधियों की जानकारी भी परिजनों को दी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले की जटिलताओं को हल करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version