अमरवाती: टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के बापटला से सांसद कृष्णा प्रसाद टेनेटी उस समय सुर्खियों में आ गए जब लोकसभा में उन्हें एक सांसद ने ‘यार’ कहकर संबोधित कर दिया। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कृष्ण प्रसाद तेनेटी अध्यक्ष चेयर पर मौजूद थे। राहुल गांधी के भाषण को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों और ट्रेजरी बेंच के सांसदों के बीच तीखी बहस के बीच हो रही थी। इसी दौरान चेयरपर्सन कृष्णा प्रसाद तेनेटी ने एक सांसद को चेयर को ‘यार’ कहकर संबोधित करने पर फटकार लगाई। तेनेटी ने कहा कि यह यार क्या है? आप चेयर को यार कहकर संबोधित नहीं कर सकते। यह संसद है, यह लोकसभा है, आप चेयर को ऐसे संबोधित नहीं कर सकते।


कौन हैं कृष्णा प्रसाद टेनेटी

65 वर्षीय कृष्ण प्रसाद टेनेटी 1986 बैच के IPS अधिकारी है। वो तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके हैं। टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कट्टर समर्थक माने जाने वाले टेनेटी जुलाई 2023 में BJP में शामिल हुए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में TDP ने उन्हें बापटला सीट से मैदान में उतारा, जहां उन्होंने YSRCP के नंदीगाम सुरेश बाबू को 2.08 लाख वोटों के अंतर से हराया।

अनुसूचित जाति से आते हैं टेनेटी
पूर्वी गोदावरी जिले के राजोल में शिक्षक माता-पिता के घर जन्मे टेनेटी अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आते हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल से इंजीनियरिंग की डिग्री और उस्मानिया यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी में PhD कर रहे हैं। टेनेटी पहले तेलंगाना रोड सेफ्टी अथॉरिटी के चेयरपर्सन और रेलवे और रोड सेफ्टी के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में काम कर चुके हैं। वर्तमान में, वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में कार्यरत हैं।

चलाते हैं एनजीओ
टेनेटी कृष्णा प्रसाद फाउंडेशन नाम का एक NGO चलाते हैं। इस एनजीओ ने कोविड-19 महामारी के दौरान मेडिकल उपकरणों को जुटाने के लिए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर काम किया। महामारी के दौरान उनके NGO ने ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, कंसंट्रेटर और मॉनिटर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण खरीदने और मेडिकल सुविधाओं को दान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले साल, उन्होंने तेलंगाना के विकाराबाद जिले के येर्रावल्ली गांव को गोद लिया, जहां उन्होंने लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद करने के लिए साइकिलें दान कीं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version