उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बंद कमरे में रखी बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया और कमरे की दीवार गिर गई। मलबे में 5 लोग दब गए। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला ईकोटेक थर्ड थाना एरिया के हल्द्वानी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय इशुब अपने पिता के साथ रिश्तेदारी में आया था। कमरे में पांच लोग सोय हुए थे। इसी दौरान कमरे में रखी ई-रिक्शा की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपड़ोस में रहने वाले लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। आसपड़ोस के लोग जब बाहर निकले नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि अरमान व इदरीस और सुल्तान मामूली रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और अपनी जांच शुरू कर दी बाईट। बताया जा रहा है कि घर के अंदर ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग के लिए लगी हुई थी। चार्जिंग के दौरान ही बैटरी फट गई।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
