मगरघटा में हुआ 11 शिक्षा सारथियों का सम्मान

अमलेश्वर (पाटन)। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ ग्राम मगरघटा में शिक्षा सारथियों का सम्मान समारोह संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा, शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र बंधे, छोटू यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के तैलचित्र में पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पश्चात मोहल्ला पढ़ाई में बच्चों को नि:शुल्क सहयोग प्रदान करने वाले 11 शिक्षा सारथियों क्रमश: कु.लक्ष्मी यादव, विशाल यादव, श्रीमती तीजन साहू, कु.भुनेश्वरी साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू, श्रीमती ज्ञानेश्वरी टण्डन, श्रीमती दिव्या टण्डन, श्रीमती सकीना टण्डन, कु.दीपा ध्रुव, श्रीमती हेमलता गेन्द्रे, कु.माया देवांगन सहित विशेष सहयोग हेतु अमृत लाल बंधे का सम्मान साल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, फाइल पेन भेंटकर किया गया। ये शिक्षा सारथी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों को मोहल्ला पढ़ाई केंद्र में पढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने कहा कि विगत माह मार्च से कोरोना के वैश्विक महामारी के कारण स्कूल बंद की स्थिति में है लेकिन बच्चों की पढ़ाई बन्द न हो इसका पूरा ख्याल रखते हुए राज्य शासन द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई एवम ऑफलाइन पढ़ाई-मोहल्ला पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिसके कारण स्कूल भले ही बन्द है लेकिन बच्चों की पढ़ाई बन्द नहीं हुई है । मोहल्ला पढ़ाई के माध्यम से बच्चों को निरन्तर पढ़ाई से जोडऩे में शिक्षा सारथियों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कोविड-19 के नार्म्स अनुरूप मोहल्ला पढ़ाई केन्द्रों में दर्ज सभी बच्चों को पढऩे हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन के.पी.ठाकुर (प्रभारी प्रधानपाठक उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा) तथा आभार प्रदर्शन खेलावन सिंह कुर्रे (प्रभारी प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा) ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला परिवार की ओर से श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती लीना बघेल, कोमल सिंह ठाकुर तथा श्रीमती निर्मला गेन्द्रे, कु.हिमांशी, कु.लालिमा, कु.अंजलि, कु.खुशबू उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version