अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है जो 4 सितंबर है।

भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर। पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है। पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन


‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज की घोषणा

फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए दर्शकों को एक भव्य थिएटर अनुभव का वादा किया है और मिर्जापुर की दुनिया को एक अनकही कहानी के साथ विस्तार देने की बात कही है। कैप्शन में लिखा था, ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’


‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट

फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version