Health Benefits of Romance: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है और इसे मोहब्बत का सप्ताह कहा जाता है. अगर आप भी इस वीक में अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और रोमांस करेंगे, तो इससे आपकी सेहत सुधर जाएगी. जी हां, कई रिसर्च में पता चला है कि पार्टनर के साथ रोमांस और इंटिमेसी आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. इससे हार्ट हेल्थ, नींद और इम्यूनिटी में सुधार होता है. तनाव कम करने में भी रोमांस फायदेमंद है.

 फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है, क्योंकि इसमें वैलेंटाइन वीक आता है. यह पूरा सप्ताह कपल्स के लिए खास होता है और वे इसका हर दिन खुशी से सेलिब्रेट करते हैं. इस दौरान कपल्स रोमांस भी करते हैं, जिससे न सिर्फ उनकी खुशी दोगुनी होती है, बल्कि सेहत में भी सुधार होता है. क्या आप जानते हैं कि पार्टनर के साथ रोमांस करना सिर्फ रिश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. कई रिसर्च ने यह साबित किया है कि रोमांस सिर्फ रिश्तों को मजबूत नहीं बनाता, बल्कि आपके शरीर और दिमाग दोनों पर पॉजिटिव असर डालता है.

रोमांस करने के बड़े हेल्थ बेनिफिट्स

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद :हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टनर के साथ रोमांस करना और इंटिमेसी बनाए रखने से दिल की सेहत में सुधार होता है. रोमांस से हार्ट रेट बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. कुछ स्टडी बताती हैं कि रेगुलर यौन संबंध और रोमांटिक गतिविधियां हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकती हैं. यह किसी तरह की हल्की एक्सरसाइज की तरह ही शरीर को एक्टिव रखती है और हार्ट को मजबूत बनाती है.

तनाव और डिप्रेशन होगा कम : रोमांस करने और पार्टनर के साथ फिजिकल होने शरीर में एंडॉर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं. ये हार्मोन स्ट्रेस कम करते हैं, मूड सुधारते हैं और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं. पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही जरूरी है जितना फिजिकल हेल्थ के लिए.

इम्यून सिस्टम बनेगा मजबूत : रिलेशनशिप और रोमांस के दौरान हार्मोनल बदलाव शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. रिसर्च से पता चला है कि जो लोग अपने पार्टनर के साथ नियमित इंटिमेट संबंध रखते हैं, उनके शरीर का इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत होता है. इसका मतलब यह है कि ऐसे लोग वायरल और इंफेक्शन जैसी बीमारियों से बेहतर मुकाबला कर सकते हैं.

नींद में होगा सुधार : इंटिमेसी और रोमांस के बाद शरीर को रिलैक्सेशन मिलता है. ऑक्सीटोसिन हार्मोन और थकान मिलकर अच्छी नींद को बढ़ावा देते हैं. नींद की गुणवत्ता बेहतर होने से न सिर्फ आप फ्रेश महसूस करते हैं, बल्कि यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म, दिमाग और हार्मोन संतुलन पर भी पॉजिटिव असर डालती है.

दर्द और सूजन से मिलेगी राहत : रिलेशनशिप के दौरान रिलीज होने वाले एंडॉर्फिन्स नेचुरल पेनकिलर का काम करते हैं. जो लोग रोज रोमांस करते हैं, उनमें माइग्रेन, पीरियड्स पेन और जोड़ों के दर्द में राहत मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा रोमांस शरीर की सूजन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी : रोमांस रिश्तों को भी मजबूत बनाता है. पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी और इंटिमेसी से भरोसा बढ़ता है, मन की शांति मिलती है और जीवन की क्वालिटी बेहतर होती है. रिसर्च बताती है कि खुशहाल रिलेशनशिप वाले लोग मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से ज्यादा हेल्दी रहते हैं.

(यह केवल सलाह है, उपाय नही, किसी परिणाम के लिए योग्य चिकित्सक से परामर्श ले)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version