रायपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग के मामले में गृह विभाग ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को गुरूवार को निलंबित कर दिया। गृह के अवर सचिव पूरनलाल साहू द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया हैं, कि उन पर वित्तीय अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप जांच में सही पाए गए हैं।

निलंबन आदेश के अनुसार, कल्पना वर्मा के खिलाफ मिली शिकायतों की प्राथमिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान उनके बयानों और वट्सएप चैट के विवरणों में भारी अंतर पाया गया।

प्यार के जाल में फंसा कर ढाई करोड़ ऐंठे:- राजधानी के कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप लगाया हैं कि उन्होंने प्यार के जाल में फंसा कर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के जरिए ढाई करोड़ रूपए ऐंठे। टंडन ने पिछले साल खम्हारडीह पुलिस थाने में वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें वर्मा और उनके स्वजन पर पैसे,गाड़ी और सोने-चांदी के जेवर लेकर वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया था7 कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद, दिंसबर में दीपक ने इंटरनेट मीडिया पर डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैटिंग को साझा किया। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में, जब शिकायत डीजीपी तक पहुंची, तब विभागीय स्तर पर जंाच की गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version