डिजिटल डेस्क, चीन ने शेन्जेन-झोंगशान लिंक का अनावरण किया है। यह 28 किलोमीटर लंबा एक जबरदस्त समुद्री कॉरिडोर है और इसमें 6.8 किलोमीटर लंबी पानी के अंदर सुरंग भी शामिल है।

इंजीनियरिंग की बेजोड़ मिसाल पेश करता यह सी लिंक दो शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे से घटाकर सिर्फ 20 मिनट कर देता है, जिससे ग्रेटर बे एरिया में कनेक्टिविटी बेहतर होती है। इसकी खासियत यह है कि इस कॉरिडोर में प्रीफैब्रिकेटेड सुरंग सेक्शन औरचीन का कमाल! बनाया 28 KM का समुद्री कॉरिडोर, 20 मिनट में तय होती है 2 घंटे की दूरी एडवांस्ड वेंटिलेशन शामिल है।

खास क्यों है इसकी डिजायन?

तूफानों और तेज लहरों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया यह लिंक इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन के लिए एक नए मानक तय करता है। ऊपर से देखने पर यह लिंक पानी के ऊपर उड़ते हुए विशाल पक्षी या समुद्र के ऊपर उड़ती हुई पतंग जैसा जैसा दिखता है।

टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल

इस लिंक पर सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज किया गया है, जिसके लिए बिग डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कई इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इंटेलिजेंट रोबोट का इस्तेमाल रोजाना इंस्पेक्शन के लिए समुद्र के नीचे बनी सुरंगों में भी किया जाता है।

बनने में लगा 14 साल से ज्यादा का वक्त

यह लगभग 137,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो लगभग 19 फुटबॉल मैदानों के आकार का है और लिंगडिंगयांग के पानी में स्थित है। शेन्जेन-झोंगशान लिंक का पश्चिमी आर्टिफिशियल आइलैंड बे एरिया में एक नया समुद्री लैंडमार्क बन गया है।

इस प्रोजेक्ट में पुल, द्वीप, सुरंगें और पानी के नीचे इंटरचेंज शामिल हैं। इसे पूरा होने में 14 साल से ज्यादा का समय लगा, जिसमें 15,000 से ज्यादा मजदूरों ने काम किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version