मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय और प्रियदर्शन ‘हेराफेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म की रिलीज बदल गई है।अब ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक छोटा सा टीज़र शेयर किया है जिसमें एक काली बिल्ली दिखाई दे रही है। टेबल पर एक कैलेंडर रखा हुआ है,जो मई के पन्ने पर खुला है।बिल्ली 15 मई को खरोंचती है, कैलेंडर जमीन पर गिर जाता है और अप्रैल के पन्ने पर दूध फैल जाता है। बिल्ली 10 तारीख को चाटती है, जो फिल्म की नई रिलीज डेट का इशारा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “भूत बांग्ला का काउंटडाउन रिवाइंड। मिलते हैं थिएटर्स में।” शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, भूत बंगला को प्रोड्यूस कर रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version