राजनांदगांव। 1 दिसंबर को शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत स्वयं सेवकों को डा. बसंत सोनकर (सहायक प्राध्यापक) जो पूर्व में एड्स काऊंसलर के पद पर कार्य कर चुके है, ने एड्स बीमारी के संबंध में तथा उसके फैलने के कारण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद प्रो. केके द्विवेदी ने स्वयं सेवकों को उनके उत्तर दायित्वों को समझाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में रामकुमारी धुर्वा (कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो.) ने यह कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया, कि इस बीमारी से प्रभावित लोगों से घृणा न करें, बल्कि उनसे सहानुभूति रखे, क्योंकि एड्स के फैलने के कुछ ऐसे भी कारण होते है, जिनके वे अनजाने में शिकार हो जाते है। इस जागरूकता कार्यक्रम के अलावा ऑन लाईन रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी की गई, जिसका विषय था-वैश्विक एकजुटता एवं साझा जिम्मेदारी जिसमें विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
