बदायूं, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चंद रुपयों के लालच में अपनी ही पत्नी की अस्मत का सौदा कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे ₹1000 के बदले दो युवकों के हवाले कर दिया जिन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया।

साजिश: गैस एजेंसी के बहाने जाल में फंसाया

यह अमानवीय घटना 6 फरवरी की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे गैस एजेंसी के कागजात बनवाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में पहले से ही गांव के दो दबंग, पप्पू और बालकिशन मौजूद थे। आरोप है कि पति ने महिला के सामने ही उन दोनों से Rs 1000 लिए। पति ने पत्नी से झूठ बोला कि उसे कुछ जरूरी काम है इसलिए वह इन दोनों के साथ बाइक पर बैठकर गैस एजेंसी चली जाए। पति की बात पर भरोसा कर महिला आरोपियों के साथ चली गई।

बाग में ले जाकर की दरिंदगी

आरोपी महिला को गैस एजेंसी ले जाने के बजाय बलकनपुर गांव के पास एक यूकेलिप्टिस के बाग (जंगल) में ले गए। वहां दोनों ने महिला के साथ बारी-बारी से हैवानियत की। किसी तरह वहां से बचकर निकली पीड़िता जब घर पहुंची और अपने पति से इस धोखे का कारण पूछा तो उसका जवाब सुनकर हर कोई दंग रह गया। पति ने बेहद बेशर्मी से कहा— “अब तुझसे ही पैसा कमाऊंगा।”

मदद के लिए भटकती रही पीड़िता

पीड़िता ने अपने जेठ को आपबीती सुनाई लेकिन जेठ के दृष्टिबाधित (अंधे) होने के कारण वे उसी रात पुलिस के पास नहीं जा सके। अगले दिन किसी तरह पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर पप्पू और बालकिशन के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पति की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version