उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में एक लड़की ने बलात्कार और मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने आरोपी रेहट वाली घाटी हाल उतावलिया ढिकली निवासी राजू उर्फ जीवनदास वैष्णव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया कि आरोपी से उसकी जान पहचान थी। उसके परिजनों की जमीन बेचने के लिए आरोपी राजू को कहा था। आरोपी जमीन के खरीदार बताने के लिए कॉल करता रहता था। इसी सिलसिले में एक खरीदार से बात कराने के लिए राजू उसको साथ ले गया।

हाइवे किनारे स्थित होटल ले गया

नेशनल हाइवे-76 स्थित होटल लालगढ़ ले गया, जहां ग्राहक के आने का इंतजार करना बताया। इसी दौरान उसने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे लड़की होश खोने लगी। आरोपी लड़की को आराम कराने के बहाने कमरे में ले गया और बलात्कार करने लगा।

वह पूरी तरह से होश में नहीं रहने के कारण विरोध नहीं कर पाई। इसके बाद आरोपी उसे वापस घर के बाहर छोड़कर चला गया तो वह जैसे-तैसे घर पहुंची। अपने साथ हुई घटना में बेइज्जती के डर से चुप रही।

इसके बाद आरोपी लड़की के न्यूड फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने 6 फरवरी रात 8 बजे आरोपी ने घर पहुंचकर हल्ला किया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उससे मारपीट की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version