T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा विवाद क्रिकेट गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. सुरक्षा को लेकर भारत आने से बांग्लादेश के इनकार और फिर पाकिस्तान के समर्थन ने पूरे टूर्नामेंट की तैयारी पर असर डाला. हालांकि अब हालात कुछ हद तक शांत हो गए हैं, लेकिन रेवेन्यू शेयर को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का बयान सामने आया है.

पहले जानिए क्या था पूरा विवाद 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया. इस कदम के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में खड़े होते हुए भारत के खिलाफ अपना मैच न खेलने की बात कही. इस फैसले से आईसीसी और आयोजकों पर दबाव बढ़ गया था.

हालांकि बाद में पाकिस्तान ने अपना रुख बदल लिया और भारत के खिलाफ खेलने पर सहमति जता दी. पाकिस्तान का कहना था कि यह फैसला श्रीलंका और बांग्लादेश के अनुरोध पर लिया गया है. इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप के रेवेन्यू में हिस्सा मिलेगा या नहीं.

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा

आकाश चोपड़ा ने अपने एक वीडियो में आईसीसी की ओर से जारी एडवाइजरी का जिक्र किया. उनके मुताबिक, आईसीसी ने साफ किया है कि बांग्लादेश पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. यानी बोर्ड को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी.

आकाश ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से यह मांग रखी गई थी कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप का रेवेन्यू शेयर मिलना चाहिए और वह भी ज्यादा हिस्सा मिले. हालांकि आईसीसी की ओर से जारी बयान में रेवेन्यू शेयर को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे साफ होता है कि इस मुद्दे पर अभी फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है.

भविष्य के टूर्नामेंट को लेकर संकेत

आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि आईसीसी ने यह जरूर संकेत दिया है कि 2031 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी बांग्लादेश करेगा. हालांकि, 2031 का वनडे वर्ल्ड कप बांग्लादेश में ही होगा या नहीं, इस पर आईसीसी की एडवाइजरी में कोई साफ बात नहीं कही गई है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version