मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार, 11 फरवरी को बड़ा बयान दिया. बॉलीवुड से जुड़े अभिनेताओं और निर्देशकों को मिलने वाली धमकियों का जिक्र करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि धमकी देने वालों को ढूंढेगे और उन्हें ठोकेंगे भी. 

सीएम फडणवीस ने कहा, “कोई भी गैंग हो, हम उन्हेंन पैर फैलाने नहीं देंगे. हम उनका बंदोबस्त करेंगे. अब इनके पीछे कौन है यह ढूंढना होगा. नहीं तो कोई-कोई बहती गंगा मे हाथ धो लेते हैं क्योकि ऐसे बड़े-बड़े लोगों को जब धमकी मिलती है तो पब्लिसिटी मिलती है. ऐसे लोगों को हम ढूंढेंगे और ठोकेंगे.”

BMC को मिला ‘असली मराठी चेहरा’

बृह्नमुंबई महानगरपालिका की मेयर चुने जाने के बाद आज बुधवार, 11 फरवरी को रितु तावडे ने शपथ ग्रहण किया. इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महानगरपालिका को लोकाभिमुख प्रशासन देने के लिए मुंबई की जनता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी, इसलिए आज यह शपथग्रहण हो रहा है. मुंबई को एक असली मराठी चेहरा दिया गया है.”

रितु तावडे की तारीफ में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के लिए आक्रामक रूप से काम किया है. बीएमसी के माध्यम से काम जनता तक पहुंचाया जाएगा. उनके उप महापौर के अनुभव का लाभ प्रशासनिक कार्यों में मिलेगा.

‘बाल ठाकरे की जन्मशताब्दी पर मुंबईकरों के सपने होंगे पूरे’

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हिंदूहृदय सम्राट की जन्म शताब्दी के अवसर पर यह सरकार उनसे अपेक्षित कार्यों को पूरा करेगी. यह सरकार सामान्य मुंबईकरों के सपनों को साकार करने का काम करेगी. मैं और शिंदे साहब पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे. मैं इस गैलरी में पहली बार बैठा हूं, पहले सदन में बैठता था. इस ऐतिहासिक इमारत में एक महत्वपूर्ण समारोह का साक्षी बनना मेरे लिए संतोष की बात है.”

उन्होंने आगे कहा, “महानगरपालिका लोकतंत्र का हृदय है. प्रशासकों का शासन लोकतंत्र को अपेक्षित नहीं है, लोकतंत्र में जनता का शासन होना चाहिए. जनप्रतिनिधि आम जनता को अधिक करीब महसूस होते हैं, इसलिए अब काम और तेजी व बेहतर तरीके से होंगे.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version