कोलकाता : टीएमसी से निष्कासन के बाद जनता उन्नयन पार्टी बनाने वाले विधायक हुमायूं कबीर ने कुरान की तिलावत के साथ मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू कर दिया है। दो महीने पहले 6 दिसंबर को उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और निर्माण फरवरी में शुरू हो रहा है। 11 बीघा में बनने वाली मस्जिद कब तक बनेगी, यह स्पष्ट नहीं है। मगर इतना तय है कि कबीर ने मार्च-अप्रैल में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पॉलिटिकल पिच तैयार कर दिया है। 10 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहला बाउंसर डाला और देश की सियासत गरमा गई। हुमायूं कबीर के भी पलटकर चैलेंज कर दिया। बाबरी मस्जिद की चर्चा विधानसभा चुनावों में होगी और योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषणों में सुना जाएगा।

हुमायूं कबीर का दावा, बनेगी मस्जिद

यूपी के बाराबंकी में उन्होंने कहा कि रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं। जो लोग बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं तो उन्हें बता देना चाहते हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला है। बाबरी मस्जिद कयामत तक नहीं बन सकती है। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। फिर हुमायूं कबीर ने पलटवार करते हुए कहा कि यह न तो लखनऊ है और न ही उत्तर प्रदेश। यह बंगाल है, यह मुर्शिदाबाद है और यहां मैं मस्जिद बनाऊंगा। उन्होंने चुनौती अगर कोई मस्जिद बनाने से रोकना चाहता है तो वह कोशिश करके देख ले। कोई भी ताकत बाबरी मस्जिद के निर्माण को नहीं रोक सकती।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version