तेलंगाना सरकार ने साइबराबाद नगर निगम का गठन कर दिया। सीनियर आईएएस अफसर श्रृजना गुमल्ला को नवगठित साइबरबाद नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। खास बात है कि सृजना का नाम तेलंगाना के इतिहास में दर्ज हो जाएगा क्योंकि वह साइबराबाद नगर निगम की पहली कमिश्नर हैं।

साइबराबाद नगर निगम के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्रृजना ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर एक सुदृढ़, उत्तरदायी और संवेदनशील संगठन का निर्माण करेंगे जो अपने नागरिकों को सर्वोत्तम सार्वजनिक सेवा प्रदान करने का वादा करता है।
2020 में ऐसा काम किया कि हुई खूब चर्चा

श्रृजना एक ऐसी महिला अफसर हैं, जो अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं। वह अपनी ड्यूटी को पहले रखती हैं। श्रृजना 2020 में उस समय चर्चा में आईं, जब वह अपने महज 20 दिन के बच्चे को लेकर ऑफिस में काम करने पहुंच गई थीं। जब देश कोविड से जूझ रहा था और हर कोई पब्लिक डीलिंग से बच रहा था, तब श्रृजना ने अपनी मैटेरनिटी लीव कैंसल कर दी और डिलीवरी के 20 दिन बाद ही काम पर पहुंच गई थीं।

20 दिन के बच्चे को गोद में लेकर किया दफ्तर का काम

श्रृजना से जब पूछा गया कि वह 20 दिन के बच्चे को लेकर काम पर क्यों आईं, जबकि उन्हें 6 महीने की मैटरनिटी लीव मिली थी तो उन्होंने कहा था कि देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते कर्तव्य का पालन करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द काम पर लौटने का फैसला किया। महिला अफसर की तस्वीरें कार्यालय में बच्चे को गोद में लेकर काम करते हुए सामने आईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा बटोरी।

_Srijana Gummalla पिता भी थे आईएएस अफसर

श्रृजना का जन्म 24 अप्रैल 1985 को हैदराबाद में ही हुआ था। उनके पिता का नाम बालारमैया गुमल्ला था। वह भी एक आईएएस अफसर थे। उनकी मां का नाम सुगुना था। सृजना ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से 2005 में साइकॉलजी में बीए किया। उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से राजनीति विज्ञान में एमए किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉप किया और उन्हें गोल्ड मेडल मिला। श्रृजना ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में वी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। 2008 से 2009 तक डॉ. रेड्डी फाउंडेशन में एजुकेशन मैनेजमेंट में कंसल्टेंट की नौकरी की।

आंध्र प्रदेश सेवा से यूपीएससी चयन तक

हालांकि अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, श्रृजना गुम्मल्ला का हमेशा से लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में शामिल होना था। राज्य सेवाओं के ग्रुप-I के लिए APPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात किया गया। अपने अंतिम प्रयास के रूप में, उन्होंने 2012 में यूपीएससी सिविल परीक्षा दी। उन्होने यूपीएससी 2013 में 44वीं रैंक हासिल की।

पति हैं वकील

श्रृजना के पति का नाम रवितेजा है। वह पेशे से वकील हैं और आंध्र प्रदेश में प्रैक्टिस करते हैं। रवि तेजा श्रृजना को हर तरह से सपोर्ट करते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version