उत्तर प्रदेश: के कौशांबी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.बताया गया कि मंगलवार की शाम एक लड़की की बारात आनी थी लेकिन उससे कुछ घंटे पहले ही लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि लड़की का एक प्रेमी था जो उसे बार-बार धमकी देता था. बरातियों का इंतजार कर रहे घर वालों के लिए दुल्हन की मौत के बाद पूरा मंजर ही बदल गया और खुशियां मातम में बदल गईं. 

घटना के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात उजाहिनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार से सिंपी की शादी तय हुई थी.
कौशांबी के सराय अकिल थाना के जवाहरगंज के रहने वाले फूलचंद की बेटी सिंपल उर्फ सिंपी की मंगलवार को शादी थी, मंडप सज गया था, घर सज गया था, रस्म में हो चुकी थी,लोग खुश थे.बारातियों का इंतजार कर रहे थे,लेकिन दुल्हन की मौत के बाद यहां मंजर ही बदल गया.खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

सिंपी का 6 साल से था प्रेमी 

अनिल ने 9 फरवरी की रात थाने पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि सिंपी का प्रेमी है जिसका नाम अंकित है. उसने व्हाट्सएप और फोन करके धमकियां दी हैं कि सिंपी से शादी ना करे नहीं तो अंजाम बुरा होगा.दूसरी तरफ अनिल ने आरोप लगाया कि अंकित और सिंपी के बीच में 6 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.इस बात की जानकारी अंकित ने अनिल को दी तो अनिल ने सिंपी से उसी समय मुलाकात की. सिंपी ने बताया कि दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब वह उससे नफरत करती है.इसके बाद सिंपी ने अंकित को फोन कर लड़ाई झगड़ा किया,फिर कुछ देर के बाद जहर खा लिया.

लड़की को गंभीर हालत में घर के लोग फौरन इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन उसकी मौत हो गई.अब सिंपी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि अनिल ने कुछ घंटे पहले ही अचानक अपने दहेज की डिमांड बढ़ा दी और ₹300000 कैश एक कार और अन्य सामान मांगा जिसके बाद उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली. 

पुलिस दहेज वाले एंगल से भी कर रही जांच 

कौशांबी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि अंतिम समय में मांगे गए दहेज की वजह से दुल्हन ने खुदकुशी की है जिनकी तहरीर मृतका के परिजनों ने दी है.एसपी ने यह भी बताया कि उसके मंगेतर ने एक रात पहले ही तहरीर देकर बताया कि सिंपी का 6 सालों का रिलेशनशिप अंकित के साथ था और अंकित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था. एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है जांच और विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.वहीं अब फूलचंद के घर में मातम छा गया क्योंकि जिस बेटी को रानी की तरह विदा करने की तैयारियां चल रही थी,अब उसकी अर्थी तैयार हो रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version