दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा सामने आया, जहां खड़े ट्रक से कार टकराने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई. हादसे के बाद वहां हंगामा हो गया और भारी जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर बॉर्डर पर ये रोड एक्सीडेंट हुआ, जहां एक कार ट्रक में जा घुसी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई. इसके बाद विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक जाम लग गया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी और आम नागरिक मदद करने में जुटे हैं. सुबह सर्दी के वक्त ये सड़क हादसा

गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर गाजीपुर टोल प्लाजा पर एक खड़ी ट्रक से कार की टक्कर हो जाने के बाद दो महिलाओं की मौत हो .  पीड़ित महिलाएं देहरादून से दिल्ली जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और आगे की जांच जारी है. कार की हालत दिखा रही है कि टक्कर कितनी भीषण थी. पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया. घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. 

लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर आर एस बघेल ने बताया, सुबह करीब 7.05 बजे मुझे गाजीपुर एमसीडी टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हम घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे 2 लोगों को बचाया. हमारे पहुंचने से पहले ही 2 बच्चों और ड्राइवर समेत 3 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका था. उन्होंने बताया कि वाहन में 5 लोग सवार थे.

दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर हुई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग हादसे का शिकार हुए थे. जबकि दो लोगों की मौत हो गई थी. सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मेरठ हाइवे पर देर रात एक भीषण हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार रात थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ हाइवे पर देर रात मेरठ से दिल्ली आने वाले बीच वाले लेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version