कनाडा में हमले को अंजाम देने वाले का खुलासा हो गया है.18 साल की ट्रांस वुमन ने पहले घर में मां और 11 साल के सौतेले भाई को गोली मारी, फिर अपने पुराने स्कूल में जाकर फायरिंग कर दी.

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुई भयानक शूटिंग में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने हमलावर की पहचान 18 साल की ट्रांस वुमन जेसी वैन रूटसलार के रूप में की है, जिसके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके थे. पुलिस के मुताबिक, जेसी ने सबसे पहले अपने घर में मां और सौतेले भाई की हत्या की और फिर अपने पुराने स्कूल जाकर हमला कर दिया. अधिकारियों ने इस बड़े हमले की वजह (मकसद) को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. यह घटना कनाडा की सबसे बड़ी सामूहिक हत्याओं में से एक मानी जा रही है. यह घटना मंगलवार को टंबलर रिज नाम के छोटे से शहर में हुई, जहां करीब 2,400 लोग रहते हैं. हमले के बाद शूटर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

ट्रांसजेंडर महिला थी हमलावर 

पुलिस के अनुसार, रूटसलार एक ट्रांसजेंडर महिला थी. वह जन्म से पुरुष थी लेकिन अब खुद को महिला समझ रही थी. उसने जिस स्कूल पर हमला किया, वहां वह पहले पढ़ चुकी थी लेकिन चार साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी. पुलिस कमांडर ड्वेन मैकडॉनल्ड ने बताया कि उसके पास पहले बंदूक का लाइसेंस था, जो बाद में खत्म हो गया था. एक समय उसके हथियार पुलिस ने जब्त भी किए थे, लेकिन बाद में उन्हें वापस कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि जेसी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर वे कई बार उसके घर जा चुके थे. मैकडॉनल्ड ने कहा कि कई मौकों पर उसे मेंटल हेल्थ एक्ट के तहत मेडिकल जांच के लिए भी ले जाया गया था.

कैसे हुआ हमला

इस हमले में कुल 9 लोग, जिनमें शूटर भी शामिल है, मारे गए और 24 लोग घायल हुए. मैकडॉनल्ड के अनुसार, रूटसलार ने सबसे पहले घर में 39 साल की मां और 11 साल के सौतेले भाई को गोली मारी. इसके बाद वह अपने पुराने स्कूल के अंदर घुस गई. पुलिस जब स्कूल के अंदर पहुंची, तो वहां 6 शव मिले. 

पुलिस ने कहा कि स्कूल में मारे गए लोगों से शूटर का कोई रिश्ता नहीं था और ऐसा नहीं लगता कि किसी को खास तौर पर निशाना बनाया गया था. हमलावर के पास एक लॉन्ग-गन और एक पिस्टल थी. मौके से पुलिस ने एक राइफल और एक बदली हुई (modified) हैंडगन बरामद की है. घर में हुई हत्याओं के बारे में पुलिस को तब पता चला जब परिवार के एक दूसरे सदस्य ने पड़ोसियों को बताया. अभी तक यह साफ नहीं है कि हमले की वजह क्या थी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version