आपने कार का म्यूजिक सिस्टम बंद कर रखा है. खिडकियां भी बंद हैं. सब कुछ खामोश और तभी सड़क से कोई धुन उठती है. पहले हल्की…फिर साफ जैसे कोई दूर से गुनगुना रहा हो ‘जय हो’. ना कोई स्पीकर, ना कोई बैंड, ना कोई ‘जादू’. मुंबई की एक सड़क अब खुद सुरों में बात कर रही है. आखिर ये कैसा इंतजाम है? सड़क कैसे बजाने लगी गाना? कहानी दिलचस्प है और साइंस से भरपूर.

बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC ने छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर भारत की पहली Musical Road शुरू की है. नरीमन पॉइंट से वर्ली जाने वाले रास्ते पर करीब 500 मीटर का हिस्सा खास तरीके से डिजाइन किया गया है. अगर गाड़ी 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चले, तो ऑस्कर विनर ए आर रहमान का मशहूर गाना ‘जय हो’ सुनाई देता है. यह धुन फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से जुड़ी है. खास बात यह है कि आवाज किसी स्पीकर से नहीं, बल्कि टायर और सड़क की रगड़ से पैदा होती है.

इस टेक्नोलॉजी के पीछे प्योर साइंस है. सड़क पर खास तरह के rumble strips यानी खांचे बनाए गए हैं. इनकी गहराई और दूरी को गणित के हिसाब से सेट किया गया है. जब टायर इन खांचों से गुजरते हैं, तो खास फ्रीक्वेंसी की वाइब्रेशन बनती है. यही कंपन कार के अंदर बैठे लोगों को म्यूजिक जैसा एहसास देती है. अगर स्पीड कम या ज्यादा हो जाए, तो सुर बिगड़ सकते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version