केनरा बैंक ने अपने लेंडिंग रेट्स में छोटा सा बदलाव किया है. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी है कि उसका मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर अब बदल गया है. ये नए रेट्स 12 फरवरी 2026 से लागू हो जाएंगे. एमसीएलआर वो मिनिमम ब्याज दर होती है जिसके नीचे बैंक लोन नहीं दे सकता. आरबीआई ने इसे इसलिए बनाया ताकि ब्याज दरों में बदलाव जल्दी और ट्रांसपरेंट तरीके से ग्राहकों तक पहुंचे. केनरा बैंक ने सिर्फ छोटी अवधि के एमसीएलआर में कमी की है, बाकी लंबी अवधि वाले रेट्स वैसे ही रखे हैं.

खास बात ये है कि ओवरनाइट एमसीएलआर 7.90 प्रतिशत से घटाकर 7.85 प्रतिशत कर दिया गया है. मतलब 5 बेसिस पॉइंट्स की कमी. इसी तरह वन मंथ एमसीएलआर 7.95 प्रतिशत से घटकर 7.90 प्रतिशत हो गया है. ये भी 5 बेसिस पॉइंट्स कम हुआ है. अब तीन महीने का एमसीएलआर 8.15 प्रतिशत पर ही रहेगा. छह महीने का 8.50 प्रतिशत, एक साल का 8.70 प्रतिशत, दो साल का 8.85 प्रतिशत और तीन साल का 8.90 प्रतिशत बिना किसी बदलाव के जारी रहेगा.

ब्याज में आएगी कमी

ये बदलाव इसलिए अहम है क्योंकि कई तरह के लोन जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि बैंक के एमसीएलआर से जुड़े होते हैं. खासकर जो लोन छोटी अवधि के आधार पर रिव्यू होते हैं या नए लोन लेने वाले ग्राहक, उन्हें थोड़ा फायदा मिल सकता है. क्योंकि ओवरनाइट और वन मंथ वाले रेट्स कम होने से उधार लेने की लागत थोड़ी घट जाएगी. हालांकि ये कमी बहुत ज्यादा नहीं है, सिर्फ 5 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.05 प्रतिशत, लेकिन फिर भी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है.

लोन लेने वालों को मिलेगा फायदा

ये कदम क्रेडिट की मांग बढ़ने के बीच आया है. रिटेल और होलसेल दोनों तरफ से लोन की डिमांड अच्छी चल रही है. आरबीआई भी चाहता है कि ब्याज दरों का असर जल्दी दिखे. ऐसे में बैंक ने छोटी अवधि के रेट्स कम करके इसे सपोर्ट किया है. केनरा बैंक ने ये जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को ऑफिशियल तौर पर दी है ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी मिले. बैंक की ये घोषणा निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए जरूरी है. अगर आप कैनरा बैंक से लोन ले रखा है या लेने की सोच रहे हैं तो ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आपका लोन एमसीएलआर से लिंक्ड है. बैंक ने लंबी अवधि के रेट्स नहीं बदले क्योंकि शायद फंड्स की लागत या अन्य फैक्टर्स में ज्यादा बदलाव नहीं आया है. ग्राहकों को सलाह है कि वो अपने लोन के पेपर चेक करें कि उनका लोन किस टेनर के एमसीएलआर से जुड़ा है. अगर छोटी अवधि का है तो जल्दी फायदा मिलेगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version