बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां पर कोलकाता की रहने वाली पीड़िता ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उसके मुस्लिम पति ने उसे एक रिश्ते में फंसाया, इस्लाम में धर्मांतरण कराया, उससे शादी की और बच्चे के जन्म के बाद उसे छोड़कर भाग गया। युवती का आरोप है कि इम्तियाज के साथ उसके माता-पिता भी मिले हुए हैं। आरोपी की पहचान सैयद इम्तियाज के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट का निवासी है।

पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए एक वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि, ‘मेरे पति ने शादी से पहले मेरा धर्मांतरण कराया और बेटी के जन्म के बाद उसने मुझे धोखा दिया और हमें छोड़ दिया। उसके माता-पिता भी उसके साथ मिले हुए हैं। वे ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे उन्हें अपने बेटे के बारे में कोई परवाह ही नहीं है और इसके बजाय मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं इतनी परेशान क्यों हूं।’


कोलकाता से परिवार छोड़कर आई बेंगलुरु

लड़की ने बताया कि वह हिंदू धर्म की है। वह कोलकाता की रहने वाली है। उसकी मुलाकात इम्तियाज से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इम्तियाज ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया। उसके बाद दोस्ती हुई और उसने, उसे प्रपोज किया। लड़की ने बताया कि उसने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर इम्तियाज के साथ निकाह कर लिया।

लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

लड़की का आरोप है कि उसका माइंडवॉश किया गया। उसके बाद धर्मांतरण कराकर उसके साथ इम्तियाज ने निकाह किया। यह निकाह 18 जुलाई 2025 को हुआ। उसके बाद वह मां बनी और एक बेटी को जन्म दिया। उसके बाद इम्तियाज उसे छोड़कर भाग गया। उसका आरोप है कि जब मैंने उसके माता-पिता को बताया कि मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं, तो उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे, बहू या पोती को नहीं चाहते। वे मुझे अपने घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। मैं बेघर हूं और एक छोटे बच्चे के साथ इधर-उधर भटक रही हूं। मेरे पास कहीं और रहने के लिए पैसे नहीं हैं।

वकील की मदद से कराई एफआईआर

पीड़िता ने वकीलों से कानूनी सहायता ली और बाद में हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी को लगभग एक साल पहले उससे प्यार हो गया था और उसने वादा किया था कि वे कोलकाता में खुशी से रहेंगे। हालांकि, उसे वहां ले जाने के बाद, उसने कथित तौर पर उसे वहीं छोड़ दिया और भाग गया। महिला ने पुलिस को यह भी बताया है कि वीडियो अपलोड करने के बाद से उसके वकील को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version