शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ’रोमियो’ आखिरकार शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर आ ही गई है. फिल्म की ठीक-ठाक प्री टिकट सेल हुई थी और अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने  सोशल मीडिया पर इसकी रिव्यू शेयर कर दिया है. जानते हैं शाहिद की गैंगस्टर ड्रामा लोगों को कैसी लगी है?  

‘ओ’रोमियो’ का कैसा है सोशल मीडिया रिव्यू? 
‘ओ’रोमियो’ से विशाल और शाहिद कपूर ने आठ साल से ज़्यादा समय बाद फिर से कमबैक किया है. दोनों इससे पहले हैदर, रंगून जैसी कई फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में ‘ओ’रोमियो’ से भी काफी बड़ी उम्मीदे थीं और रिलीज के बाद अब तक, इस गैंगस्टर थ्रिलर को इंटरनेट यूज़र्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.एक एक्स यूज़र ने फिल्म के पहले हाफ की तारीफ करते हुए इसे “मज़ेदार” और “अच्छी रफ़्तार वाली” बताया. यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “फर्स्ट हाफ हो गया, स्टाइलिश एक्शन, अच्छी रफ़्तार और हमेशा की तरह डार्क ह्यूमर. अब तक मज़ेदार.”

एक और यूज़र ने इसे “रोलरकोस्टर” कहा और लिखा, “ओ रोमियो – फर्स्ट हाफ रिव्यू, ओ रोमियो का फर्स्ट हाफ एक थ्रिलिंग रोलरकोस्टर है.शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने दमदार परफॉर्मेंस दी है, जिसमें कहानी सॉलिड बिल्डअप पर फोकस करती है, एक्शन सीन बहुत ज़बरदस्त और अच्छे से किए गए हैं. कुल मिलाकर, फर्स्ट हाफ बहुत अच्छा है – उम्मीद है कि सेकंड हाफ और भी बेहतर होगा.” 

ओ रोमियो की जितनी तारीफ़ की जाए कम
वही एक एक्स रिव्यू में लिखा गया है, ” शाहिद कपूर की ओ रोमियो की जितनी तारीफ़ की जाए कम है. ओ रोमियो  रिव्यू ब्लॉकबस्टर , रेटिंग 4.5/5. शाहिद कपूर की एक्टिंग ज़बरदस्त रही है, बाकी स्टार कास्ट की एक्टिंग भी, यह धमाल मचा देगी, और शाहिद कपूर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

के आरके ने की ओ रोमियो की तारीफ
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले और एक्टर के आरके ने भी ओ रोमियो का रिव्यू एक्स पर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की. उन्होंने लिखा,” यह इंटरवल है और ओ रोमियो में तृप्ति डिमरी का क्या ज़बरदस्त रोल है! मैं पूरी तरह से हैरान हूं. उन्होंने यहां अपनी ज़िंदगी का सबसे अच्छा रोल किया है. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह आज बिज़नेस में बेस्ट हैं. फ़िल्म बहुत पसंद आ रही है.. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज अपने सबसे अच्छे रूप में हैं.” 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version