दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक विदेशी नागरिक से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई. जिसने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी को एक बार फिर साबित कर दिया. तुर्कमेनिस्तान के रहने वाले 29 वर्षीय जेहुन नामक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. यह घटना व्हाइट ग्लो होटल के बाहर की बताई जा रही है.

दिल्ली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई. समय रहते युवक को काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी. यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था की चुनौती को दिखाती है. बल्कि पुलिस की तत्परता का भी उदाहरण बनकर सामने आई है.

कमरा न मिलने पर विदेशी ने किया होटल में जमकर हंगामा

पुलिस के मुताबिक जेहुन पहले 20 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक इसी होटल में ठहरा हुआ था. 11 फरवरी को वह फिर से होटल पहुंचा, लेकिन उस समय वह नशे में पूरी तरह अस्थिर हालत में था. उसने होटल स्टाफ से कमरा मांगा और कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, इसलिए उसे मुफ्त में ठहरने दिया जाए. होटल कर्मियों ने कमरे खाली न होने की बात कहकर उसकी मांग ठुकरा दी. कमरा न मिलने पर जेहुन गुस्से और बेचैनी में आ गया. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसने अपने पास मौजूद चाकू से खुद का गला काटने की कोशिश की. होटल स्टाफ ने तुरंत स्थानीय बीट पुलिस को सूचना दी.

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भेजा अस्पताल 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे और चोट पहुंचाने से रोका और उसकी जान बचाई. हालांकि तब तक वह काफी खून बहा चुका था और गंभीर रूप से घायल हो चुका था. पुलिस और स्टाफ की मदद से घायल युवक को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि घटना के समय वह भारी नशे में था. इस मामले में एमएलसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version