तुर्की – दुनिया में एक से बढ़कर एक चोर हैं और उनकी चोरी का अंदाज बड़ा निराला है. अब तुर्की के इस चोर को ही ले लीजिए. तुर्की के इस चोर ने शराब के चक्कर में जूलरी की दुकान में सेंध लगाई, उसने कथित तौर पर 150 ग्राम सोना चुराया और सबसे कमाल की बात है कि उनसे वहां से भागने के लिए गधे का इस्तेमाल किया. CCTV में यह पूरा मंजर कैद हो गया है, जिसमें चोर दुकान के अंदर घुसते, चोरी करते और गठे की पीठ पर बैठकर भागता दिख रहा है. चोर के लिए बदकिस्तमती की बात यह रही कि CCTV फूटेज से उसकी पहचान हो गई और उसे मध्य तुर्की के काइसेरी में गिरफ्तार कर लिया गया.

ऐसी चोरी नहीं देखी होगी

यह घटना मध्य तुर्की के काइसेरी में मेलिकगाजी जिले में हुई. चोर ने अपना चेहरा छुपाने के लिए टोपी और सर्जिकल मास्क पहनकर चोरी की. फुटेज में दिखा कि चोर ने फोर्कलिफ्ट की मदद से दुकान के शटर को खोला और अंदर घुस गया. फोर्कलिफ्ट का उपयोग मुख्य रूप से कारखानों, गोदामों और बंदरगाहों में भारी सामानों को कम दूरी तक ले जाने, उठाने और स्टैक (ढेर) करने के लिए किया जाता है. माना जा रहा है कि यह फोर्कलिफ्ट भी चोरी का था. एक बार दुकान के अंदर पहुंचने के बाद चोर ने कीमती सामान से भरी अलमारी को गिरा दिया, जिससे सोने के आभूषणों से भरी कांच की कैबिनेट टूट गई.

जितना संभव हो वो जूलरी उठाता है और फिर बाहर निकलता है. वहां से भागने के लिए वो किसी कार या बाइक का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि एक गधे पर सवार होकर भागता है. वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वो गधे को जितना तेज भगाना संभव था, उतना तेज भगाता है. काइसेरी प्रांतीय पुलिस विभाग की टीम ने फील्डवर्क और कैमरा फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान की.

संदिग्ध 26 साल का है जिसका नाम मेहमत सी बताया गया है. पुलिस के अनुसार उसने 150 ग्राम सोने की जूलरी चुराई थी और उसे जमीन में दबा दिया था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोने की जूलरी को भी रिकवर कर लिया गया है.

शराब के चक्कर में चोरी

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को दिए अपने बयान में आरोपी ने कहा कि वह रात में अपने पिता को यह बताकर घर से निकला था कि वह मेर्सिन जा रहा है. उसने कहा कि वह इल्डेम क्षेत्र तक अपने गधे पर सवार होकर आया और शराब पी रहा था. उसने अधिकारियों से कहा कि वह और अधिक शराब खरीदना चाहता है, लेकिन शराब की दुकान बंद मिली. फिर उसने एक फोर्कलिफ्ट देखा और उसने उसे चालू कर लिया. उसने कहा कि ईरादा तो शराब की दुकान खोलने की ही थी लेकिन जब जूलरी की दुकान देखी तो इरादा बदल गया. उसने अपनी गरीबी और लाचारी के बारे में सोचा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version