मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था. उसे बाराबंकी के असैनी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागी गई हैं. मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण और फिरौती शामिल थे. उन्हें 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और तब से वे जेल में थे. 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में उनकी मौत हो गई, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी.  

बॉबी पर बदमाशों ने बेहद करीब से मारी गोलियां 

शोएब उर्फ बॉबी को पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता था. वह कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है. पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी जिले के व्यस्त इलाके में हुई. बॉबी पर हमला करने वाले बाइक पर आए थे. बाइक पर आए इन बदमाशों ने बॉबी पर काफी करीब से फायरिंग की. गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

जेलर हत्याकांड में आरोपी था बॉबी

हत्‍यारों को तलाशने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में सामने आया था. इसके अलावा बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे. इधर, हाल के महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं. मुख्‍तार अंसारी के जाने के बाद बॉबी विपक्षियों के निशाने पर भी आ गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version