चाइनीज खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर इसमें इस्तेमाल होने वाले मैदा की वजह से लोग इसे खाने से बचते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए है चना चिली की खास रेसिपी जिसे आप बिना मैदा तैयार कर करते है. इसका स्वाद इतना बढ़िया लगता है कि आप बाजार के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर भूल जाएंगे. 

चना चिली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काबुली चना – 1 कप (उबला हुआ)
  • प्याज – 1 (बड़ा कटा हुआ)
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • सोया सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • टोमेटो सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • शिमला मिर्च – 1 (बड़ी कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • चिली सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • तेल – तलने और पकाने के लिए
  • सिरका/विनेगर – 1 छोटा चम्मच

चना चिली बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप उबले हुए चने को एक बर्तन में डालें. इसमें कॉर्नफ्लोर और थोड़ा नमक अच्छे से मिलाएं. 
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और चनों को धीमी आंच पर फ्राई करें, जब तक ये हल्के कुरकुरे न हो जाए. इसे निकालकर अलग रखें. 
  • इसके बाद आप एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब प्याज और शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर अच्छे से चलाते हुए भूनें. 
  • अब सोया सॉस, चिली सॉस, टोमेटो सॉस और सिरका/विनेगर डालें. इसके साथ ही काली मिर्च और थोड़ा नमक मिलाएं. सॉस को अच्छी तरह मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं. 
  • अब तैयार हुए कुरकुरे चनों को पैन में डालें और तेज आंच पर अच्छे से मिक्स करते जाए जिससे सॉस हर चने पर अच्छी तरह मिलें.
  • इसके ऊपर से हरा प्याज या हरा धनिया डालें और आंच बंद कर दें. तैयार हुए गरमा-गरम चना चिली को एक प्लेट में निकालकर सर्व करें और स्वाद का भरपूर मजा लें. 
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
Exit mobile version