रिकांगपिओ, किन्नौर जिला के जानी संपर्क सडक़ मार्ग पर शनिवार को एक ऑल्टो कार एचपी 26बी 8999 के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानी उपमोहल में टावर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार 5 में से 4 की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों द्वार पुलिस की मदद से शवों को सडक़ मार्ग तक लाया गया।
दुर्घटना में हिमेश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी उम्र 19 वर्ष जिला किन्नौर, कृष्णा पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी उम्र 42 वर्ष जिला किन्नौर, सुषमा पत्नी रोशन लाल निवासी निचार उम्र 47 वर्ष जिला किन्नौर, इंद्र लाल पुत्र हरी लाल निवासी जानी उम्र 30 वर्ष की मौके में ही मृत्यु हुई है, जबकि एक अन्य विद्या कृष्ण पुत्र हरी लाल निवासी जानी उम्र 32 वर्ष जिला किन्नौर को गंभीर रुप से घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना की सूचना पर प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर पीडि़त परिवारों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है।

