रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 12 फरवरी और 13 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से आध्यात्मिक गुरु पंडोखर महाराज ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास और विधानसभा परिसर मेें हुई, जहाँ महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। चर्चा के दौरान प्रदेश में चल रहे सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात के दौरान बिंदु महराज, उमाशंकर शास्त्री, विपिन महराज, टेकराम साहू, संजय श्रीवास्तव, अंबिका चंद्रवंशी, फीजी ग्वालरे अधिवक्ता, राजीव अवस्थी भी उपस्थित थे.